फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAF Agniveer Vayu 2023: वायु सेना ने घोषित किया अग्निवीर वायु भर्ती का रिजल्ट, फेज 2 के प्रवेश पत्र भी जारी

Fri, 17 Feb 2023 10:37 AM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

IAF Agniveer Vayu 2023 Results & Phase 2 Admit Card Out: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर वायुसेना भर्ती परीक्षा के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। इसके साथ ही भारतीय वायु सेना अग्निवीर वायु भर्ती प्रक्रिया के दूसरे चरण यानी फेज 2 के लिए प्रवेश पत्र भी जारी किए गए हैं। 
विज्ञापन
IAF Agniveer Vayu 2023 Results & Phase 2 Admit Card - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IAF Agniveer Vayu 2023 Results & Phase 2 Admit Card Out: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर वायुसेना भर्ती परीक्षा के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। इसके साथ ही भारतीय वायु सेना अग्निवीर वायु भर्ती प्रक्रिया के दूसरे चरण यानी फेज 2 के लिए प्रवेश पत्र भी जारी किए गए हैं। भारतीय वायु सेना की ओर से वायुसेना अग्निवीर वायु भर्ती लिखित परीक्षा का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार 23 फरवरी, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट से अपने रिजल्ट की जांच कर सकते हैं। 

विज्ञापन

 

Air Force Agniveer Result & Admit Card 2023: ऐसे करें डाउनलोड?

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर उम्मीदवार लॉग इन बटन पर क्लिक करें, इसके बाद आपको एक नए पृष्ठ पर निर्देशित किया जाएगा।
  3. अपने क्रेडेंशियल्स जैसे उम्मीदवार पंजीकरण आईडी और पासवर्ड और कैप्चा कोड के साथ लॉग इन करें।
  4. उम्मीदवार अपना रिजल्ट देखकर डाउनलोड कर लें।  
  5. आप उस पर उल्लेखित सभी परीक्षा विवरणों के साथ एडमिट कार्ड देखेंगे।
  6. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए इसे प्रिंट करवा लें।

वायुसेना अग्निवीर वायु भर्ती लिखित परीक्षा में सफल रहे उम्मीदवार दूसरे चरण यानी फेज 2 के लिए पात्र होंगे। इस परीक्षा में साइंस ग्रुप का कट ऑफ 39.5 और जबकि विषयों के लिए कट ऑफ 40.5 रहा है। चयनित उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत ई-मेल आईडी पर फेज 2 की परीक्षा के लिए प्रवेश-पत्र भेजे जा गए हैं। उम्मीदवार फेज-2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड CASB वेब पोर्टल agnipathvayu.cdac.in पर से भी डाउनलोड कर सकते हैं। फेज 2 की परीक्षा में सफल रहने वाले उम्मीदवारों को मेडिकल फिटनेस और दस्तावेज वेरिफिकेशन राउंड से गुजरना होगा। 
विज्ञापन

अग्निनवीर वायुसेना के लिए 18 जनवरी से 24 जनवरी 2023 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था। आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज किए गए नोटिस के मुताबिक लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को फेज 2 देना होगा। फेज 2 परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक 23 फरवरी तक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें