फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAF Agniveer Recruitment 2023: अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें कहां-कैसे करें अप्लाई

Fri, 17 Mar 2023 02:25 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

IAF Agniveer Recruitment 2023: एयरफोर्स ने अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
IAF 2023 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IAF Agniveer Recruitment 2023: भारतीय सेना में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए इंतजार खत्म हो चुका है। एयरफोर्स उनके लिए सुनहरा मौका लेकर आया है। अगर आप 12वीं पास हैं तो अग्निवीर भर्ती के लिए आज यानी 17 मार्च 2023 से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारो को एयरफोर्स की आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाना होगा। आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2023 तक है।
विज्ञापन

पात्रता मापदंड

वायुसेना अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 21 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवार की जन्मतिथि 26 दिसंबर, 2002 से 26 जून, 2006 के बीच होनी चाहिए। बात करें अगर भर्ती के लिए शारीरिक योग्यता की तो इसके लिए पुरुष उम्मीदवारों की हाइट कम से कम 152.5 सेंटीमीटर और महिला उम्मीदवारों की हाइट न्यूनतम 152 सेंटीमीटर होनी चाहिए।

शैक्षणिक योग्यता

एयरफोर्स अग्निवीर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की शुरुआत 20 मई, 2023 से होगी। इस भर्ती प्रक्रिया में वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने 12वीं में गणित, भौतिकी एवं अंग्रेजी के साथ 50 फीसदी अंक हासिल किया हो। उम्मीदवार के पास तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा की डिग्री होनी चाहिए। वहीं अन्य विषयों के लिए किसी भी विषय से 50 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया

वायु सेना अग्निपथ योजना भर्ती 2023 की चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), और फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) आदि चरणों से गुजरने के बाद मेडिकल, दस्तावेज सत्यापन के बाद अंतिम चयन होगा।
 
विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां 

  • आवेदन आवेदन करने की शुरुआती तारीख - 17 मार्च, 2023 
  • आवेदन करने की अंतिम तारीख - 31 मार्च, 2023 तक
  • परीक्षा की तारीख-  25 मई, 2023
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें