फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HSSC: दिसंबर में होने वाली परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Wed, 27 Nov 2019 12:02 PM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
HSSC हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग
विज्ञापन

HSSC Instructor Admit Card: एचएसएससी ने प्रशिक्षक परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। बता दें कि परीक्षा 3 दिसंबर को होने जा रही हैं। उम्मीदवार जो एचएसएससी प्रशिक्षक परीक्षा के लिए उपस्थित होने जा रहे हैं, वे अब एचएसएससी के आधिकारिक वेबसाइट से एचएसएससी प्रशिक्षक एडमिट कार्ड 2019 डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


हालांकि, HSSC इंस्ट्रक्टर एडमिट कार्ड के लिए डाउनलोड लिंक इस खबर के नीचे दिया गया है। उम्मीदवारों को अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। इससे पहले, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने एडमिट कार्ड तिथि के साथ प्रशिक्षक के विभिन्न पदों के लिए परीक्षा की घोषणा की है।

ये भी पढ़ें- बिना कोई लिखित परीक्षा पाएं सरकारी नौकरी, इंटरव्यू के लिए बस एक दिन बाकी
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य जानकारी-

  • HSSC इंस्ट्रक्टर परीक्षा 03 से 12 दिसंबर 2019 तक आयोजित की जाएगी । 
  • मैकेनिक और इंस्ट्रक्टर (थ्योरी) के पद के लिए परीक्षा सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक और सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स प्रणाली प्रशिक्षक, क्राफ्ट प्रशिक्षक, इंटीरियर डेकोरेशन, डिजाइनिंग इंस्ट्रक्टर, पेंटर जनरल इंस्ट्रक्टर, फूड प्रोडक्शन इंस्ट्रक्टर और कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के लिए शाम 1:30 बजे से 3 बजे तक आयोजित की जाएगी।। 
  • HSSC इंस्ट्रक्टर परीक्षा 90 अंकों की होगी।
  • इसमें से 75% वेटेज जनरल अवेयरनेस, रीजनिंग, मैथ्स, साइंस, कंप्यूटर, इंग्लिश, हिंदी और संबंधित विषय जैसे विषयों पर दी जाती है।
  • इतिहास और करंट के लिए 25% तय हैं।

एचएसएससी प्रशिक्षक एडमिट कार्ड 2019- ऐसे करें डाउनलोड-

  • सबसे पहले एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट यानी www.hssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए "विज्ञापन लिंक 12/2019" लिंक पर क्लिक करें।
  • एडमिट कार्ड पर क्लिक करें।
  • अपनी जरूरी जानकारी दर्ज करें और "साइन इन बटन" पर क्लिक करें
  • अपना हरियाणा इंस्ट्रक्टर कॉल लेटर डाउनलोड करें
  • भविष्य के उपयोग के लिए एक प्रिंट आउट लें।

उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें...
 
ये भी पढ़ें- Indian Navy: सैंकड़ों पदों पर हो रही हैं भर्तियां, आवेदन के लिए बस एक दिन बाकी

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें..

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें