फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EPFO: असिस्टेंट के पदों पर हुई भर्ती परीक्षा के अंतिम परिणाम घोषित, जान लें पूरी प्रक्रिया

Wed, 27 Nov 2019 11:08 AM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
epfo
विज्ञापन

EPFO सहायक परिणाम 2019: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट epfindia.gov.in पर EPFO सहायक Mains परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ईपीएफओ सहायक अंतिम परिणाम, ईपीएफओ सहायक कटऑफ की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए आरपीएससी परिणाम के डायरेक्ट लिंक के माध्यम से भी अपना परिणाम देख सकते हैं। 

विज्ञापन


EPFO सहायक मेन्स परीक्षा 7 नवंबर 2019 को आयोजित की गई थी। 3000 से अधिक उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए। इन उम्मीदवारों में से, कुल 240 उम्मीदवारों को अनंतिम रूप से EPFO सहायक भर्ती के लिए अंतिम परिणाम के अनुसार चुना गया है।

उम्मीदवार नीचे दिए लिंक के माध्यम से भी अपना परिणाम और-कटऑफ देख सकते हैं। 240 उम्मीदवारों की यह सूची अनंतिम यानी प्रोविजनल है क्योंकि EPFO अब यह वेरिफाई करेगा कि चयनित उम्मीदवार पात्रता मानदंड को पूरा करते हैं या नहीं।
विज्ञापन


चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति की प्रक्रिया जल्दी ही शुरू होगी। बता दें कि चयनित उम्मीदवारों को कैटेगरी, दिव्यांग व मांगे गए दस्तावेजों के साथ जल्द ही बुलाया जाएगा।

EPFO परिणाम- इन चरणों का पालन करके ऐसे देखें अपना परिणाम-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://www.epfindia.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर Miscellaneous सेक्शन पर जाएं। 
  • अब उम्मीदवार परिणाम लिंक पर क्लिक करें। 
  • आपके सामने एक नई विंडो खुल जाएगी, जहां आपको परिणाम मिलेगी। 
  • आप भविष्य के लिए अपने परिणाम का प्रिंट आउट ले सकते हैं।

अपने परिणाम डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें...


ये भी पढ़ें : बिना कोई लिखित परीक्षा पाएं सरकारी नौकरी, इंटरव्यू के लिए बस एक दिन बाकी

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें