हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी/HSSC) सब इंस्पेक्टर (पुरुष) परीक्षा का परिणाम।
- फोटो : Social Media
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी/HSSC) ने सब इंस्पेक्टर (पुरुष) भर्ती परीक्षा 2021 के परिणामों की घोषणा कर दी है। परीक्षा परिणामों का निर्धारण आयोग द्वारा लिखित परीक्षा, पीएसटी, पीएमटी परीक्षा और विज्ञापन संख्या 03/2021 में दिए गए अन्य मानदंडों के आधार पर किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, उन्हें नौकरी और पोस्टिंग से जुड़ी जानकारी आयोग के द्वारा जल्द ही दी जाएगी।
जो भी उम्मीदवार हरियाणा पुलिस सब इंस्पेक्टर (पुरुष) भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वह अपना परिणाम हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी/HSSC) के आधिकारिक वेबसाइट
hssc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 26 सितंबर 2021 से लेकर 13 अकतूबर 2021 तक किया गया था। इसके बाद आयोग द्वारा उत्तीर्ण उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षा (पीएसटी) और विज्ञापन के अनुसार अन्य सभी जरूरी टेस्ट के लिए 20 अक्तूबर को बुलाया गया था।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी/HSSC) सब इंस्पेक्टर (पुरुष) परीक्षा का परिणाम कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
1. सबसे पहले हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी/HSSC) के आधिकारिक वेबसाइट
hssc.gov.in पर जाएं।
2. होम पेज पर HSSC SI (Male) Final Result 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
3. आपके सामने की स्क्रीन पर परिणाम आ जाएंगे।
4. परिणाम के पीडीएफ में ctrl+f की मदद से अपना रोल नंबर खोजें।
5. परिणाम को चेक कर के इसे डाउनलोड कर लें।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी/HSSC) द्वारा इस भर्ती का आयोजन ग्रुप सी में सब इंस्पेक्टर (पुरुष) के 465 रिक्त पदों के लिए किया जा रहा है। सब इंस्पेक्टर (पुरुष) के लिए पीएसटी परीक्षा का आयोजन 23 अक्तूबर 2021 को किया गया था। आयोग ने पीएसटी परिणामों को 24 अक्तूबर को ही जारी कर दिया था। इसके बाद पीएसटी पास करने वाले उम्मीदवारों को पीएमटी और दस्तावेजों के सत्यापन के लिए परेड मैदानसेक्टर-5 पंचकूला बुलाया गया था। अब आयोग ने सभी परिणामों के आधार पर अंतिम परिणामों की घोषणा की है।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी/HSSC) सब इंस्पेक्टर (पुरुष) परीक्षा परिणाम के लिए डायरेक्ट लिंक