हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (HSSC) क्लर्क भर्ती के लिए कुछ दिन पहले एक विज्ञापन जारी किया था। भर्ती परीक्षा के लिए परीक्षा का पूरा शेड्यूल भी जारी कर दिया था। जिसके मुताबिक 21 सितंबर को आयोजित होनी है।
एक फेक खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। जिसके मुताबिक क्लर्क भर्ती परीक्षा स्थगित हो गई है। जो कि गलत है। इसकी जानकारी हरियाणा स्टाफ सेलेक्श कमीशन के चैयरमैन भारत भूषण भारती ने दी।
आपको बता दें कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ( एचएसएससी ) क्लर्क भर्ती की लिखित परीक्षा 21 सितंबर से 23 सितंबर के बीच आयोजित करेगा। परीक्षा दो शिफ्ट्स में होगी। सुबह की शिफ्ट की परीक्षा 10.30 बजे से 12.00 और शाम की शिफ्ट 4.30 बजे से 6.00 बजे तक तय है।
एडिमट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहं क्लिक करें...
ये भी पढ़ें- 12वीं पास छात्र-छात्राओं के लिए स्कॉलरशिप, मिलेंगे 50 हजार रुपये
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।