फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPSSB Recruitment 2022: इस राज्य में 1500 से अधिक पदों पर भर्तियां, ऐसे करें अपना आवेदन

Sun, 29 May 2022 12:49 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

HPSSB Recruitment 2022: हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जारी की गई विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 31 मई, 2022 से शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन
HPSSB Recruitment 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HPSSB Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही  पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट, प्रयोगशाला सहायक, क्लर्क, चिकित्सा प्रयोगशाला तकनीशियन, जूनियर कार्यालय सहायक, लाइनमैन, सब-स्टेशन अटेंडेंट (एसएसए), इलेक्ट्रीशियन, फिटर, ड्राइंग मास्टर, स्टेनो टाइपिस्ट, जूनियर इंजीनियर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने वाला है। इस भर्ती के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते है, वे अपना आवेदन हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsssb.hp.gov.in पर जाकर कर सकेंगे। 

विज्ञापन

HPSSB Recruitment 2022: कब से शुरू होंगे आवेदन?
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जारी की गई विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 31 मई, 2022 से शुरू की जाएंगी। वहीं, आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख 30 जून, 2022 तय की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन पूरा कर लें। 

HPSSB Recruitment 2022: क्या है जरूरी योग्यताएं?
HPSSB द्वारा जारी की गई इस भर्ती के लिए आवेदकों से पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यताएं मांगी गई है। वहीं, उम्मीदवारों से श्रेणीवार आवेदन शुल्क मांगे गए हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़ कर अपनी पसंद और योग्यता के अनुसार पदों पर तय तारीख से आवेदन कर लें। 
विज्ञापन

HPSSB Recruitment 2022: कैसे कर सकेंगे आवेदन?

उम्मीदवार नीचे दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन कर के तय तारीख से अपना आवेदन कर सकेंगे-:
  • सबसे पहले HPSSB की आधिकारिक वेबसाइट  hpsssb.hp.gov.in पर जाएं।
  • यहां संबंधित भर्ती के लिए आवेदन से जुड़े लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे। 
  • यहां आवेदन पत्र में सभी जानकारी को दर्ज करें।
  • अब सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें