फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DSSSB Exam Dates 2022: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने जारी की जून में होने वाली परीक्षाओं की तारीखें, यहां देखें

Sat, 28 May 2022 06:40 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

DSSSB Exam Dates 2022: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ओर से इन भर्ती परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र को जून महीने के दूसरे हफ्ते में जारी किए जाने की उम्मीद है। प्रवेश पत्र को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.gov.in पर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
DSSSB Recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने जून महीने में आयोजित की जाने वाली विभिन्न परीक्षाओं की तारीखों को जारी कर दिया है। दिल्ली सरकार के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विभागों में जूनियर इंजीनियर समेत विभिन्न पदों पर इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। तारीखों के लिए बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस भी  जारी किया है। जो भी उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर चुके हैं, वे परीक्षा के नोटिस को दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

 

DSSSB Exam Dates 2022: कब होगी परीक्षा?
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड द्वारा जारी किए गए नोटिस के अनुसार  असिस्टेंट इंजीनियर, लीगल असिस्टेंट , असिस्टेंट लॉ ऑफिसर, जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल, सेक्शन ऑफिसर इलेक्ट्रिकल आदि परीक्षाओं का आयोजन 22 से लेकर 20 जून, 2022 से लेकर 29 जून, 2022 तक किया जाएगा। इस भर्ती के माध्यम से जूनियर इंजीनियर के 688 पदों और असिस्टेंट इंजीनियर के 161 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना है। 
  • असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) भर्ती परीक्षा- 20 जून, 2022 (पहली शिफ्ट)
  • लीगल असिस्टेंट , असिस्टेंट लॉ ऑफिसर भर्ती परीक्षा- 20 जून 2022 (दूसरी शिफ्ट)
  • जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल, सेक्शन ऑफिसर इलेक्ट्रिकल भर्ती परीक्षा- 22 जून, 2022
  • जूनियर इंजीनियर सिविल, सेक्शन ऑफिसर सिविल भर्ती परीक्षा- 27, 28 और 29 जून, 2022
 
विज्ञापन

DSSSB Admit Card 2022: कब जारी होंगे प्रवेश पत्र?
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ओर से इन भर्ती परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र को जून महीने के दूसरे हफ्ते में जारी किए जाने की उम्मीद है। प्रवेश पत्र को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.gov.in पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार इस पर नजर बना कर रखें। प्रवेश पत्र का लिंक एक्टिवेट होते ही उम्मीदवार अपने रोल नंबर और जन्मतिथि जैसी जानकारी को दर्ज कर के इसे डाउनलोड कर सकेंगे। इस पर परीक्षा की तारीख, उम्मीदवार का रोल नंबर, उम्मीदवार का नाम, परीक्षा का स्थान और इससे जुड़े महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश आदि दिए गए होंगे। परीक्षा के दौरान इनका पालन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें