फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPSC Recruitment: एचपीएससी की भर्ती में आवेदन का आखिरी मौका, जानें पात्रता और प्रक्रिया

Wed, 28 Jun 2023 04:09 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

HPSC Recruitment 2023 Last Date: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) में प्रमुख पदों पर भर्तियों के लिए बुधवार, 28 जून आवेदन का आखिरी दिन है।  
विज्ञापन
HPSC - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HPSC Recruitment 2023 Last Date: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) में प्रमुख पदों पर भर्तियों के लिए बुधवार, 28 जून आवेदन का आखिरी दिन है। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार सहायक पर्यावरण अभियंता के 49 पदों पर भर्ती होनी है। इस संदर्भ में आयोग की वेबसाइट hpsc.gov.in पर 08 जून से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई थी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इन पदों के लिए 28 जून, 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने 49 सहायक पर्यावरण अभियंता पदों पर भर्ती निकाली हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

इन सभी पदों पर योग्यतानुसार चयन होने पर उम्मीदवार को 53 हजार रुपये से लेकर 1 लाख 67 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। शैक्षणिक योग्यता में उम्मीदवार ने सिविल/ केमिकल/ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री हो। यह भर्ती प्रक्रिया लिखित परीक्षा पर आधारित होगी जिसके बाद ही चयन प्रक्रिया पूर्ण होगी।

 

HPSC Recruitment 2023: आयु सीमा

वहीं, आयु सीमा की बात करें तो सहायक पर्यावरण अभियंता पद पर भर्ती के लिए आवेदक की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष तो अधिकतम 40 वर्ष होनी अनिवार्य है।  

 

HPSC Recruitment 2023: आवेदन शुल्क

इस प्रक्रिया में आवेदन करने के लिए सामान्य श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क भरना होगा। वहीं महिला उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये आवेदन शुल्क है।

 

विज्ञापन

HPSC Recruitment 2023: आवेदन की प्रक्रिया 

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को अंतिम तिथि पर या उससे पहले आधिकारिक वेबसाइट  hpsc.gov.in से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन का कोई अन्य तरीका स्वीकार नहीं किया जाएगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें