फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPSC MO Recruitment 2023: हरियाणा मेेें स्वास्थ्य अधिकारी के पदों पर आज से आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

Thu, 12 Jan 2023 11:40 AM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

HPSC MO Recruitment 2023: हरियाणा में चिकित्सा अधिकारी के 120 पदों पर भर्ती की जा रही है। इसके लिए आज 12 जनवरी से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HPSC MO recruitment 2023: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने चिकित्सा अधिकारी के पदों पर भर्ती के अधिसूचना जारी की है। आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 12 जनवरी 2023 से शुरू हो चुकी है। इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख एक फरवरी 2023 है।

 

विज्ञापन

HPSC MO Eligibility पात्रता मापदंड

हरियाणा में निकली चिकित्सा अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु-सीमा एक फरवरी, 2023 को 22 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।
 

HPSC MO Educational Qualification शैक्षिक योग्यता

बात करें अगर उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता के बारे में तो किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मेडिसिन और सर्जरी में स्नातक । मैट्रिक मानक या उच्च शिक्षा तक हिंदी / संस्कृत। (एमसीआई द्वारा मान्यता प्राप्त एमडी/आई4एस डिग्री/पीजी डिप्लोमा वाले उम्मीदवार को वरीयता दी जाएगी।)
 

HPSC MO Bharti इन विभागों में भर्ती

हरियाणा लोक सेवा आयोग की इस भर्ती अभियान का उद्देश्य ईएसआई, हेल्थ केयर, श्रम विभाग, हरियाणा में चिकित्सा अधिकारी, ग्रुप-ए (HCMS-I) के कुल 120 पदों को भरना है। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान 56,100 रुपये है।
 

HPSC MO Application Fee आवेदन शुल्क

चिकित्सा अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए सामान्य श्रेणियों के पुरुष उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1000 रुपये देना होगा। जबकि सभी महिला, एससी, बीसी-ए  बीसी-बी, ईएसएम, ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के लिए शुल्क 250 रुपये है।
विज्ञापन

HPSC MO Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर विज्ञापन टैब पर जाएं।
  • विज्ञापन संख्या 1/2023 के तहत आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर करें और आवेदन करने के लिए लॉगइन करें।
  • विवरण भरें, दस्तावेज़ अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें