HPSC HCS Admit Card 2024: हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) ने सिविल जज (जूनियर डिवीजन) परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा 3 मार्च को सुबह 11.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक आयोजित होने वाली है। भर्ती अभियान का लक्ष्य हरियाणा सिविल सेवा (न्यायिक शाखा) कैडर में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) की कुल 174 रिक्तियों (129 वास्तविक रिक्तियां + 45 प्रत्याशित रिक्तियां) को भरना है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
आयोग ने एक अधिसूचना में कहा है, "उम्मीदवारों को निर्देश दिया जाता है कि वे प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और ए-4 आकार के कागज पर उसका प्रिंट लें, ताकि उनकी तस्वीरें और अन्य विवरण आसानी से देखा जा सकें। अस्पष्ट फोटो/हस्ताक्षर वाले छोटे आकार के प्रवेश पत्र वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड पर सभी निर्देशों को बहुत ध्यान से पढ़े।"