फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPSC AE 2024 Answer Key: सहायक अभियंता पदों के लिए जारी हुई उत्तर कुंजी, इस तारीख तक दर्ज कराएं आपत्ति

Thu, 12 Sep 2024 05:30 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

HPSC AE 2024 Answer Key: हरियाणा लोक सेवा आयोग ने आज  इजीनियर विभाग में सहायक अभियंता पदों के लिए उत्तर कुंजी जारी की है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Answer Key - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HPSC AE 2024 Answer Key: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने आज 12 सितंबर को सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल विषयों में सहायक अभियंता (AE) पदों के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (hpsc.gov.in) के माध्यम से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। अनंतिम उत्तर कुंजी के साथ एचपीएससी एई 2024 प्रश्न पत्र भी जारी किया है।

विज्ञापन


उम्मीदवारों को लॉग इन करने और एचपीएससी एई 2024 उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए अपने आवश्यक क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। 

अधिसूचना में कहा गया है, "आयोग ने गलत प्रश्नों / उत्तरों के बारे में आपत्तियां आमंत्रित करने के लिए hpsc.gov.in पर मानक प्रश्न पुस्तिका और इसकी मानक उत्तर कुंजी अपलोड की है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे मानक प्रश्न पुस्तिका और उसकी उत्तर कुंजी के अनुसार ही आपत्तियां दर्ज करें। प्रत्येक आपत्ति के लिए 250 रुपये का शुल्क देना होगा।" 

विज्ञापन

इस दिन हुई परीक्षा
आयोग ने 8 सितंबर को दो शिफ्ट में एचपीएससी एई 2024 परीक्षा आयोजित की थी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई थी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक हुई थी। भर्ती अभियान का उद्देश्य विभिन्न विभागों में कुल 146 रिक्तियों को भरना है।
 
जो उम्मीदवार प्रोविजनल आंसर-की से संतुष्ट नहीं हैं, वे 14 सितंबर तक आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आपत्तियां उठा सकते हैं। एचपीएससी एई 2024 आंसर-की को चुनौती देने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट के जरिए प्रत्येक प्रश्न के लिए 250 रुपये की प्रोसेसिंग फीस देनी होगी।
विज्ञापन

आपत्तियां कैसे उठाएं? 
उम्मीदवार एचपीएससी एई 2024 उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (hpsc.gov.in) पर जाएं।  
  • होमपेज पर, "एचपीएससी एई 2024 के लिए यहां क्लिक करें" शीर्षक वाले लिंक पर क्लिक करें। 
  • अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। 
  • एचपीएससी एई 2024 उत्तर कुंजी आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी। 
  • उन प्रश्नों का चयन करें जिन्हें आप चुनौती देना चाहते हैं और भुगतान के लिए आगे बढ़ें। 
  • फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंट ले लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें