फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPRCA Assistant Staff Nurse 2026: असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 390 पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका, तुरंत भरें फॉर्म

Mon, 13 Apr 2026 12:23 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

HPRCA Assistant Staff Nurse Vacancy 2026: हिमाचल प्रदेश में सहायक स्टाफ नर्स के 390 पदों पर आवेदन करने का आज आखिरी दिन है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार अभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कर लें।
 
विज्ञापन
अंतिम तिथि - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HPRCA Assistant Staff Nurse Vacancy 2026: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA), हमीरपुर ने पूर्णकालिक नियुक्ति के आधार पर सहायक स्टाफ नर्स के कुल 390 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं। पंजीकरण करने की आज अंतिम तिथि है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार तुरंत आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाकर

विज्ञापन

नोट करें महत्वपूर्ण तिथियां

विवरण तारीख
आवेदन शुरू 12 फरवरी 2026 (सुबह 10:00 बजे)
आवेदन की अंतिम तिथि 5 मार्च 2026 (रात 11:59 बजे)
सुधार विंडो 7 दिन (समापन के 3 कार्य दिवसों के बाद से शुरू)
पात्रता निर्धारण तिथि 5 मार्च 2026
कुल पद 390
आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in

आवेदन के लिए क्या है शैक्षणिक योग्यता?

  • उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 50% अंकों के साथ बीएससी नर्सिंग या जीएनएम (ए-ग्रेड नर्सिंग डिप्लोमा) होना अनिवार्य है।
  • केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकती हैं। उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश की वास्तविक (डोमिसाइल) नागरिक होनी चाहिए। अभ्यर्थी का पंजीकरण शिमला स्थित एचपीएनआरसी (HPNRC) में होना अनिवार्य है।

कितनी होनी चाहिए आयु?

इस भर्ती के लिए आवेदकों की आयु 01 जनवरी 2026 तक न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष निर्धारित की गई है। यानी उम्मीदवार की उम्र निर्धारित तिथि तक 21 वर्ष से कम और 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

हिमाचल प्रदेश के अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), दिव्यांगजन तथा सरकारी कर्मचारियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष तक की छूट प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

आवेदन करने के स्टेप्स

  • सबसे पहले हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Assistant Staff Nurse Recruitment 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • यदि नए उम्मीदवार हैं तो पहले रजिस्ट्रेशन (पंजीकरण) करें और लॉगिन आईडी व पासवर्ड प्राप्त करें।
  • लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यक विवरण सही-सही भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें।
  • सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें