फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8th Pay Commission Job: अनुभव वालों के लिए मौका, आठवें वेतन आयोग में कंसल्टेंट्स की भर्ती; वेतन 1.20 लाख तक

Sun, 12 Apr 2026 03:27 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

8th Pay Commission Recruitment 2026: आठवें वेतन आयोग में कंसल्टेंट्स के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह मौका विशेष रूप से अनुभव वाले उम्मीदवारों के लिए है। चयनित अभ्यर्थियों को 1.20 लाख रुपये तक का वेतन मिल सकता है।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

8th Pay Commission Job: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। आठवें वेतन आयोग में कंसल्टेंट्स के पदों पर भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे जा रहे हैं। यह भर्ती अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) के आधार पर की जाएगी, जो उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट 8cpc.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

क्या है पात्रता और अनुभव की शर्तें?

आठवें वेतन आयोग में सीनियर कंसल्टेंट पदों के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है और संबंधित क्षेत्र में कम से कम 10 वर्षों का अनुभव होना आवश्यक है। वहीं कंसल्टेंट पदों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है और उम्मीदवार के पास 6 वर्षों का अनुभव होना चाहिए।

विज्ञापन


इसके अलावा कंसल्टेंट (यंग प्रोफेशनल) पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 31 वर्ष तय की गई है और आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास 4 वर्षों का अनुभव होना जरूरी है।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें, तो उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से फाइनेंस, एचआर या इंडस्ट्रियल रिलेशन में एमबीए की डिग्री होना आवश्यक है। इसके अलावा लॉ (कानून) में डिग्री रखने वाले और अन्य निर्धारित योग्यताओं को पूरा करने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन के पात्र हैं।

विज्ञापन

कितना मिलेगा वेतन?

पद का नाम फुल टाइम वेतन पार्ट टाइम (12 दिन) पार्ट टाइम (6 दिन)
सीनियर कंसल्टेंट 1,80,000 90,000 45,000
कंसल्टेंट 1,20,000 60,000 30,000
कंसल्टेंट (यंग प्रोफेशनल)  90,000 45,000 22,500

भत्ते और सुविधाओं से जुड़ी शर्तें

सलाहकारों को कार्य शुरू करने या पूरा करने पर कोई टीए/डीए (यात्रा भत्ता) नहीं मिलेगा। साक्षात्कार में आने के लिए भी कोई यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा। यदि सरकारी काम के लिए देश के अंदर यात्रा करनी पड़े, तो केवल तय नियमों के अनुसार भत्ता मिलेगा।

इसके अलावा कंसल्टेंट्स को कोई अतिरिक्त सुविधा जैसे दैनिक भत्ता, आवास, फोन, गाड़ी, चिकित्सा सुविधा या CGHS आदि नहीं दी जाएगी। आयोग केवल काम करने के लिए जरूरी बेसिक सुविधाएं ही उपलब्ध कराएगा। लेकिन, लैपटॉप या मोबाइल जैसी सुविधाएं नहीं दी जाएंगी।
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट 8cpc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Recruitment/Consultant Application” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें।
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें।
  • सभी जरूरी दस्तावेज (डिग्री, अनुभव प्रमाण पत्र, फोटो आदि) अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें