फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPPSC RFO Mains Admit Card: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने जारी किया आरएफओ मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र, ऐसे डाउनलोड करें

Mon, 27 Dec 2021 08:56 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

HPPSC RFO Mains Admit Card: जिन उम्मीदवारों ने आरएफओ लिखित प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी, वह हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी)  की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
HPPSC RFO Mains Admit Card - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HPPSC RFO Mains Admit Card: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) ने वन विभाग के अंतर्गत रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर (आरएफओ) वर्ग -2 गेजेटेड अधिकारी भर्ती की मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। इस प्रवेश पत्र को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने आरएफओ लिखित प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी, वह हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी)  की आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


कब होगी परीक्षा ?
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) द्वारा रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर (आरएफओ) वर्ग -2 गेजेटेड अधिकारी भर्ती की मुख्य परीक्षा का आयोजन 3 जनवरी 2021 से 6 जनवरी 2022 तक किया जाएगा। परीक्षा दो पाली में सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। 

प्रवेश पत्र को साथ रखें
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि परीक्षा का प्रवेश पत्र एक अहम दस्तावेज है, बिना इसके परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रवेश पत्र पर उम्मीदवारों का नाम, क्रमांक, परीक्षा केंद्र और अन्य कई दिशानिर्देश दिए गए हैं, परीक्षा के दौरान इनका पालन करें। उम्मीदवार अपने साथ परीक्षा केंद्र पर अपना प्रवेश पत्र, वैद्य पहचान पत्र और अपनी पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आएं। परीक्षा का आयोजन सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए किया जाएगा। उम्मीदवार मास्क लगाकर रखें, अपने साथ सैनिटाइजर भी रखें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। 
विज्ञापन


HPPSC RFO Mains Admit Card: प्रवेश पत्र को कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए आसान निर्देशों का पालन कर के प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं। 

1. सबसे पहले उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) की आधिकरिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाएं। 
2. होम पेज पर दिखाई दे रहे रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर (आरएफओ) वर्ग -2 गेजेटेड अधिकारी भर्ती मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
3. अब आप एक नए पेज पर चले जाएंगे।
4. यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना पंजीयन क्रमांक और जन्मतिथि आदि दर्ज कर के लॉगिन करें। 
5. अब आपके सामने की स्क्रीन पर आपका प्रवेश पत्र प्रदर्शित हो जाएगा।
6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 

उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण उन्हें प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए सभी जल्द से जल्द अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें