AIIMS Gorakhpur Recruitment 2021
- फोटो : सोशल मीडिया
सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गोरखपुर में फैकल्टी के पदों पर भर्ती के लिए सूचना जारी की गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार एम्स गोरखपुर की आधिकारिक वेबसाइट aiimsgorakhpur.edu.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।
भर्ती का विवरण
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गोरखपुर फैकल्टी भर्ती के माध्यम से प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख विज्ञापन के प्रकाशित होने के 30 दिनो तक होगी। भर्ती में कुल पदों की संख्या 105 है।
रिक्त पदों की संख्या
1. प्रोफेसर के लिए पदों की संख्या - 28
2. एडिशनल प्रोफेसर के लिए पदों की संख्या - 22
3. एसोसिएट प्रोफेसर के लिए पदों की संख्या - 23
4. असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए पदों की संख्या - 32
कैसे करें आवेदन?
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गोरखपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही फैकल्टी भर्ती के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा समेत अन्य सभी जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें। विस्तृत नोटिफिकेश के जारी होते ही सभी उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना आवेदन कर दें।
यह भी पढ़ें-
Coast Guard AC Admit Card 2021: भारतीय तटरक्षक असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र इस तारीख को होंगे जारी, यहां देखें
उत्तर प्रदेश एनएचएम में 2980 पदों पर निकलीं हैं भर्तियां
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश में 2980 पदों पर भर्ती की जा रही है। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 7 जनवरी 2022 तक है। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया को अच्छी तरह से अधिसूचना में पढ़कर, फिर आवेदन करें।