HPPSC Admit Card: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग/HPPSC ने लेबर वेलफेयर ऑफिसर, मैनेजर, कंप्यूटर प्रोग्रामर आदि के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा के प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए सफलतापूर्वक आवेदन कर चुके हैं और भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अपने प्रवेश पत्र को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...
कब होगी परीक्षा?
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से लेबर वेलफेयर ऑफिसर, मैनेजर, कंप्यूटर प्रोग्रामर आदि के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 09 अक्तूबर, 11 अक्तूबर और 12 अक्तूबर, 2022 को किया जाना निर्धारित किया गया है। परीक्षा का आयोजन राज्यभर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर सीबीटी मोड में किया जाएगा।
इन जानकारियों की पड़ेगी जरूरत
प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि को दर्ज कर के सबमिट कर के लॉगिन करना होगा। यह जानकारी आवेदकों के आवेदन पत्र पर उपलब्ध है।
इन बातों का रखें ख्याल
परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार यह जान लें कि प्रवेश पत्र परीक्षा के लिहाज से सबसे अहम दस्तावेज है। इसे लेकर ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचे अन्यथा प्रवेश नहीं मिलेगा। प्रवेश पत्र पर उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा का समय और इससे जुड़े कई अहम दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उम्मीदवार इनका पालन करना न भूलें।
कैसे चेक करें प्रवेश पत्र?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित परीक्षा के प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के सबमिट करें।
- अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।