फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPRVUNL Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश में कंप्यूटर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती, जल्दी करें आवेदन

Thu, 06 Oct 2022 02:06 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 31 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। 
विज्ञापन
Sarkari Naukri - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड/UPRVUNL की ओर से कंप्यूटर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती जारी की गई है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान जरूर रखें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज 06 अक्तूबर, 2022 को निर्धारित की गई है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में  शामिल होने के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की आधिकाकरिक वेबसाइट  uprvunl.org पर जाकर जमा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया और भर्ती का पूरा विवरण...

विज्ञापन


इतने पदों पर होनी है भर्ती
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 31 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को विभाग के अंतर्गत कंप्यूटर असिस्टेंट के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। 

शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों के पासे में 30 शब्द प्रति-मिनट टाइपिंग की स्पीड भी होनी चाहिए। आवेदकों की आयु-सीमा 01 जुलाई, 2022 तक न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 1180, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 826 और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 12 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। 
विज्ञापन


कैसे करें आवेदन?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें