फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC CDS Exam 2022: पिछले वर्षों में हुई सीडीएस भर्ती की लिखित परीक्षा का कितना रहा है कटऑफ, जानिए क्या कहते हैं पुराने आंकड़े

Sat, 11 Jun 2022 02:30 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

संघ लोक सेवा आयोग की संयुक्त रक्षा सेवा भर्ती 2022 की द्वितीय टर्म की भर्ती की आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। आयोग द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार ये लिखित परीक्षा चार सितंबर 2022 को आयोजित की जानी है।   
 
विज्ञापन
UPSC - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (CDS) की द्वितीय भर्ती की आवेदन प्रक्रिया समाप्त चुकी है जिसमें लाखों उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। यूपीएससी यह एग्जाम वर्ष में दो बार आयोजित करता है। इसमें निर्धारित स्ट्रीम में ग्रैजुएशन पास कर चुके कैंडिडेट्स फार्म भरते हैं। इन कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 20 वर्ष व अधिकतम 24 वर्ष होती है। इस भर्ती में अंतिम रूप से सफल होने वाले अभ्यर्थियों को इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA), इंडियन एयरफोर्स (IAF), इंडियन नवल एकेडमी (INA) और ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी (OTA) में ऑफिसर बनने का मौकामिलता है। सीडीएस-II भर्ती की लिखित परीक्षा चार सितंबर 2022 को कराई जानी है जिसके एडमिट कार्ड एग्जाम से एक सप्ताह पूर्व जारी किए जा सकते हैं। इस भर्ती से जुड़ी जानकारी व नए अपडेट के लिए अभ्यर्थी यूपीएससी की वेबसाइट पर विज़िट करते रहें। वहीं अगर आप किसी अन्य सरकारीनौकरी की तैयारी कर रहे हैं और उसमें पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय की बेहतर तैयारी करना चाहते हैं तो तुरंत सफलता डॉट कॉम पर जाकर FREE Current Affairs - Download Now को ज्वॉइन कर सकते हैं।

किस स्तर के पूछे जाते हैं सवाल 

संघ लोक सेवा आयोग की सीडीएस भर्ती परीक्षा में गणित विषय में दसवीं स्तर के सवाल पूछे जाते हैं जबकि अन्य विषयों के प्रश्नों का डिफीकल्टी लेवल स्नातक स्तर का होता है। अधिक जानकारी के लिय भर्ती के लिए जारी की गई अधिसूचना को देखना होगा। 

जान लीजिए क्या कहते हैं पुराने आंकड़े 

यूपीएससी द्वारा साल 2021 व 2020 में आयोजित की गई कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज भर्ती -I के आंकड़ों को देखने पर पता चलता है कि इस प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को बेहद ही कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ता है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए कुछ आंकड़े नीचे तालिका के माध्यम से साझा किए गए हैं जिन्हें देखने के बाद अभ्यर्थी उसी हिसाब से अपनी तैयारी को मजबूत कर सकते हैं।

CDS I-2021

एकेडमी  लिखित परीक्षा  अंतिम परीक्षापरिणाम 
आईएमए  145 268
आईएनए 136 260
एएफए 158 281
ओटीए (पुरुष) 107 189
ओटीए (महिला) 107 191
 

CDS-I-2020 

एकेडमी  लिखित परीक्षा  अंतिम परीक्षापरिणाम  
आईएमए  130 250
आईएनए 118 242
एएफए 143 274
ओटीए (पुरुष) 93 173
ओटीए (महिला) 93 177
विज्ञापन

उपर्युक्त सभी आंकड़े विभिन्न स्त्रोतों से एकत्र किए गए हैं। इनकी पुष्टि के लिए अभ्यर्थियों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अवश्य विज़िट कर लेना चाहिए।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें