वैकेंसी डिटेल्स
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2424 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें से:
- 1273 पद सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए
- 429 पद एससी उम्मीदवारों के लिए
- 361 पद बीसीए वर्ग के लिए
- 137 पद बीसीबी वर्ग के लिए
- 224 पद EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।
शैक्षणिक योग्यता
असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में मास्टर्स डिग्री होनी चाहिए और इस डिग्री में कम से कम 55% अंक होना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार को मैट्रिक तक हिंदी या संस्कृत का ज्ञान होना जरूरी है। उम्मीदवार को UGC या CSIR द्वारा आयोजित नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET) पास किया होना चाहिए या फिर उम्मीदवार के पास पीएचडी डिग्री होनी चाहिए।
आयु सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष 15 जुलाई 2024 तक होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क
- अनारक्षित और ओबीसी पुरुष उम्मीदवारों को 1000 रुपये शुल्क देना होगा।
- अनारक्षित महिला उम्मीदवारों, अन्य राज्यों की महिला उम्मीदवारों और हरियाणा के एससी/बीसी-ए/बीसी-बी/ईएसएम पुरुष/महिला उम्मीदवारों को 250 रुपये शुल्क देना होगा।
परीक्षा पैटर्न
उम्मीदवारों को सबसे पहले स्क्रीनिंग टेस्ट और सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट देना होगा। स्क्रीनिंग टेस्ट में उम्मीदवारों से 100 एमसीक्यू प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसके लिए उन्हें 2 घंटे का समय दिया जाएगा। इस पेपर का कुल अंक 100 होगा। सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट का कुल अंक 150 होगा, जिसके लिए उम्मीदवारों को 3 घंटे का समय मिलेगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए निगेटिव मार्किंग के तौर पर एक-चौथाई अंक भी काटा जाएगा।
इंटरव्यू का वेटेज 12.5 प्रतिशत होगा। पहली मेरिट लिस्ट विषय ज्ञान परीक्षण और इंटरव्यू/मौखिक परीक्षा के अंकों को जोड़कर तैयार की जाएगी।
HPSC Assistant Professor 2025 Recruitment: आवेदन कैसे करें
- सबसे पहले उम्मीदवार को HPSC की ऑफिशियल वेबसाइट http://hpsc.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करें।
- आवेदन पत्र को ध्यान से भरें।
- सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क भरने के बाद 'सबमिट' पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र का सिग्नेचर करें, क्योंकि यह फॉर्म पूरा करने के लिए आवश्यक है।
- कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट लें।