GPSC Answer Key 2021: गुजरात लोक सेवा आयोग (जीपीएससी) ने राज्य सेवा के वर्ग-1 और वर्ग-2 की प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। इस परीक्षा का आयोजन रविवार, 26 दिसंबर 2021 को किया गया था। उत्तर कुंजी को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वह गुजरात लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट gpsc.gujarat.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी को चेक कर सकते हैं और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
GPSC Answer Key 2021: आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा
प्रारंभिक परीक्षा की जारी की गई उत्तर कुंजी अंतरिम है। गुजरात लोक सेवा आयोग ने उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी है। जिन्हें भी उत्तर कुंजी में कोई भी आपत्ति है तो वह 3 जनवरी 2022 तक इसे दर्ज करा सकते हैं। इसकी सुविधा भी आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई है। कोई भी आपत्ति ऑनलाइन ही दर्ज की जा सकेगी। उम्मीदवारों द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियों पर समीक्षा करने के बाद आयोग अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा। इसी उत्तर कुंजी पर परिणाम भी आधारित होंगे।
GPSC Answer Key 2021: उत्तर कुंजी कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर सकते हैं।
1. उम्मीदवार सबसे पहले गुजरात लोक सेवा आयोग (जीपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट gpsc.gujarat.gov.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Latest News/ Event के सेक्शन में जाएं।
3. अब राज्य सेवा के वर्ग-1 और वर्ग-2 की प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर कुंजी या Provisional Key (Prelim) - 30/2021-22 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
4. अब उत्तर कुंजी आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में खुल जाएगी।
5. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
6. उत्तर का मिलान करें और जरूरत पड़ने पर आपत्ति दर्ज कराएं।