GPSSB Recruitment 2022: अगर आप सरकारी भर्ती की तैयारी कर रहे हैं और एक बेहतर मौके का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए वह मौका आ गया है। गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड (GPSSB) ने एडिशनल असिस्टेंट इंजीनियर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार GPSSB की आधिकारिक वेबसाइट gpssb.gujarat.gov.in पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
GPSSB Recruitment 2022: भर्ती से जुड़ीं महत्वपूर्ण तिथियां
गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड में एडिशनल असिस्टेंट इंजीनियर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 2 मार्च, 2022 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन ही होगी। अन्य किसी भी माध्यम से आवेदन नहीं स्वीकृत किए जाएंगे। GPSSB ने इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 20 मार्च, 2022 को निर्धारित की है। इच्छुक उम्मीदवार किसी भी तकनीकी समस्या से बचने के लिए आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन कर लें।
GPSSB Recruitment 2022: 355 है रिक्त पदों की संख्या
गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड ने एडिशनल असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती के लिए रिक्त पदों की संख्या 355 निर्धारित की है। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या फिर इसके समकक्ष ही कोई योग्यता होनी चाहिए। उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान और गुजराती व हिंदी भाषा का ज्ञान होना भी आवश्यक है।
GPSSB Recruitment 2022: आयु-सीमा और चयन प्रक्रिया
GPSSB एडिशनल असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 34 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। बोर्ड की ओर से जल्द ही परीक्षा की तारीख भी जारी की जाएगी। किसी भी अधिक जानकारी और नए अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
कैसे करेंगे आवेदन?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से निर्देशों का पालन कर के आवेदन कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gpssb.gujarat.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- यहां नए पेज पर मांगी जा रही जानकारी को दर्ज करके अपना पंजीयन करें।
- अब अपनी आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
- अब सभी जरूरी जानकारी को दर्ज करें और दस्तावेजों को अपलोड करें।
- आगे की जरूरत के लिए अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।