पशुपालन विभाग, जम्मू कश्मीर में अटेंडेंट के पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। निर्धारित पदों की कुल संख्या 24 है। विज्ञापित रिक्तियों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के तौर पर उम्मीदवार को किसी भी मान्यताप्राप्त संस्थान से कम से कम 12वीं उत्तीर्ण होना जरूरी है।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को निर्धारित सरकारी नियमानुसार विशेष छूट का प्रावधान किया गया है। चयनित आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 4,440 से 7,440 रुपये वहीं 1,300 रुपये ग्रेड पे देने का भी प्रावधान है।
उपरोक्त सभी पदों पर उम्मीदवार केवल ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट से आवेदन प्रारूप को डाउनलोडड कर उसे भरें। विधिवत रूप से भरे हुए आवेदन पत्र के साथ संबंधित शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियों को सलंग्न कर 'चीफ एनिमल हसबैंड्री ऑफिसर चेयरमैन डिस्ट्रिक्ट लेवल रिक्रुटमेंट कमेटी, बड़गाम' के पते पर स्वयं जमा करें।
आवेदन पत्र केवल प्रात: 11 से शाम 3 बजे तक जमा किए जाएंगे। आवेदकों का चयन मुख्य पशुपालन कार्यालय के नियमानुसार किया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 05 मार्च, 2016 निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन करने और आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार पशुपालन विभाग, जम्मू कश्मीर की आधिकारिक वेबसाइट www.jkanimalhusbondry.net पर लॉग ऑन करें।