फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओरिएंटल बैंक में नौकरी का मौका, 51 हजार रुपए तक सैलरी

Fri, 29 Apr 2016 03:43 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली

सार

पदों की संख्या 117, 29 अप्रैल से होंगे आवेदन 23,700 से 51,490 रुपये प्रतिमाह तक वेतन ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 13 मई 2016
विज्ञापन
35 वर्ष तक के युवा करें आवेदन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स ने सीनियर मैनेजर (रिस्क मैनेजमेंट), सिक्योरिटी ऑफिसर, फायर ऑफिसर, मैनेजर (आईटी) आदि के 117 पदों पर आवेदन हेतु विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम योग्यता स्नातक व अधिकतम पदों के अनुसार अलग-अलग विभाजित है।
विज्ञापन


इन पदों पर आयु सीमा के तहत न्यूनतम 21/ 23/ 25 वर्ष (पदानुसार) से 35 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित वर्ग को निर्धारित नियमों के अनुसार अधि‌कतम आयु में छूट दिए जाने का प्रावधान है।

आयु की गणना 01 अप्रैल, 2016 के आधार पर ‌की जाएगी। इन पदों पर चयनित आवेदकों को न्यूनतम 23,700 से 51,490 रुपये प्रतिमाह (पदानुसार) दिए जाएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

ऑनलाइन होगी आवेदन प्रक्रिया

ऑनलाइन होगी आवेदन प्रक्रिया
इन पदों पर आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किए जाएंगे। आवेदन के लिए योग्य उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें।

ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आवेदन पत्र का प्रिंटआउट को आगामी चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें। इन पदों पर 29 अप्रैल, 2016 से आवेदन प्रारंभ होंगे। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 13 मई, 2016 है।

उपरोक्‍त पदों पर अभ्यर्थियों का चयन ओबीसी इंडिया के प्रावधानों के अनुसार किया जाएगा। आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए ओरिएंटल बैंक की अधिकारिक वेबसाइट www.obcindia.co.in पर लॉगऑन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें