फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में 10वीं/12वीं पास की भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के तहत ऑर्डनेंस फैक्टरी, (पुणे) में विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर भर्ती के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं।
विज्ञापन


इन पदों में स्टोर कीपर, फायरमैन, टेलीफोन ऑपरेटर, लोवर डिवीजन क्लर्क, सिविलियन मोटर ड्राइवर, सीनियर नर्स ग्रेड-2, एंबुलेंस मोटर ड्राइवर और सुपरवाइजर ग्रेड-3 के कुल 22 पद शामिल हैं।

इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग रखी गई है। जिसमें पदों के अनुसार शैक्षिक योग्यता 10वीं एवं 12वीं पास के अलावा कम्प्यूटर की जानकारी भी मांगी गई है।
विज्ञापन


विज्ञापित पदों के लिए आयु सीमा 18 से 27 वर्ष निर्धारित की गई है। केवल सिविलियन मोटर ड्राइवर पद के लिए 18 से 32 वर्ष आयु होनी चाहिए। आवेदकों के लिए 5,200 से लेकर 20,200 रुपये तक के वेतनमान का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किया जाएगा। विज्ञापित पदों में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 50 रुपये का डीडी 'जनरल मैनेजर, ऑर्डनेंस फैक्टरी देहू रोड, पुणे' के नाम से बनवाकर जमा करना होगा।

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क जमा नहीं करना है। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आवेदन का प्रिंट आउट सभी शैक्षिक दस्तावेजों की सत्यापित प्रतियों और डीडी के साथ 'जनरल मैनेजर, ऑर्डनेंस फैक्टरी देहू रोड, पुणे-412101' पर भेजें।

इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल एवं टाइपिंग टेस्ट के आधार पर होगा। अंतिम चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। आवेदन पत्र भेजने की अंतिम तिथि 03 अप्रैल, 2015 निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन व अन्य किसी जानकारी के लिए संबंधित वेबसाइट पर www.ofdr.gov.in लॉग ऑन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें