स्नातक व परास्नातक डिग्रीधारी के लिए अवसर
नैनीताल बैंक लिमिटेड ने मैनेजमेंट ट्रेनी के 100 पदों पर विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञापित रिक्तियों पर आर्ट्स/ साइंस/कॉमर्स/ एग्रीकल्चर/ बीटेक/ एमसीए/ बीसीए/ एमबीए डिग्रीधारी, जिन्हें हिंदी व अंग्रेजी के ज्ञान के साथ-साथ कंप्यूटर की जानकारी है, ऐसे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
इन रिक्तियों पर 21 से 27 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन के पात्र होंगे। यानि अभ्यर्थियों का जन्म 01 अप्रैल,1989 से पहले एवं 31 मार्च, 1995 के बाद नहीं होना चाहिए। निर्धारित नियमों के अनुसार एससी/ एसटी वर्ग को अधिकतम 05 वर्ष की छूट दिए जाने का प्रावधान है।
ध्यार रहे, एससी/ एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों का जन्म 01 अप्रैल, 1984 से पहले का नहीं होना चाहिए। आयु की गणना 31 मार्च, 2016 के आधार पर की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को स्टाइपेंड के तहत प्रथम वर्ष में 22,000 रुपये एवं द्वितीय वर्ष में 27,000 रुपये प्रतिमाह दिए जाने का प्रावधान है।