फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC Recruitment 2022: एसएससी कॉन्स्टेबल जीडी भर्ती उम्मीदवारों के लिए खुशखबर, करीब 21 हजार पद बढ़ाए, पढ़ें डिटेल

Sat, 26 Nov 2022 07:38 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

GOOD NEWS SSC Constable GD Recruitment 2022: आयोग ने केंद्र सरकार से प्राप्त दिशा-निर्देशों के आधार पर एसएससी कॉन्स्टेबल जीडी 2022 भर्ती की रिक्तियों की संख्या में करीब 21 हजार पद बढ़ाए हैं।
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC Constable GD Recruitment 2022: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने एसएससी कॉन्स्टेबल जीडी 2022 भर्ती के लाखों उम्मीदवारों को खुशखबर देते हुए बड़ी राहत दी है। आयोग ने केंद्र सरकार से प्राप्त दिशा-निर्देशों के आधार पर एसएससी कॉन्स्टेबल जीडी 2022 भर्ती की रिक्तियों की संख्या में करीब 21 हजार पद बढ़ाए हैं। अर्थात आयोग की ओर से आयोजित भर्ती परीक्षा में अब करीब 21 हजार अतिरिक्त उम्मीदवारों को नौकरी प्रदान की जाएगी। अब यह भर्ती परीक्षा कुल 45,284 रिक्तियों के लिए होगी।  

विज्ञापन

दरअसल, एसएससी कॉन्स्टेबल जीडी 2022 भर्ती के लिए संशोधित रिक्तियों की सूची जारी की है। जिन उम्मीदवारों ने सीएपीएफ में कॉन्स्टेबल जीडी यानी जनरल ड्यूटी, असम राइफल्स में एसएसएफ, राइफलमैन (जनरल ड्यूटी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो परीक्षा 2022 में सिपाही के लिए आवेदन किया है, वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट- ssc.nic.in के माध्यम से रिक्तियों की सूची देख सकते हैं। आपकी सुविधा के लिए अधिसूचना की प्रति यहां दी जा रही है। वहीं, जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है तो वे भी तुरंत कर लें।
 

SSC Constable GD 2022: 30 नवंबर तक कर सकते हैं पंजीकरण

परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 30 नवंबर को समाप्त होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से मैट्रिक यानी कक्षा 10वीं की परीक्षा सफलतापूर्वक पूरी की हो। उम्मीदवार की आयु एक जनवरी, 2023 को 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इससे पहले इस भर्ती अभियान के माध्यम से भरी जाने वाली रिक्तियों की संख्या 24369 थी। सरकार से प्राप्त आवश्यकता के आधार पर अब रिक्तियों की संख्या में वृद्धि की गई है।

 

विज्ञापन

SSC Constable GD 2022: किसके-कितने पद बढ़ें?

एसएससी भर्ती 2022 ड्राइव के माध्यम से कॉन्स्टेबल जनरल ड्यूटी के कुल 45284 पद भरे जाएंगे, जिनमें से 40274 पुरुष उम्मीदवार, 4835 महिला उम्मीदवार और 175 पद एनसीबी के लिए हैं। रिक्तियों की सूची के अनुसार बीएसएफ में 20765 पद, सीआईएसएफ में 5914 पद, सीआरपीएफ में 11169 पद, एसएसबी में 2167 पद, आईटीबीपी में 1787 पद, एआर में 3153 पद, एसएसएफ में 154 पद भरे जाएंगे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें