Pharmacist & Nursing Officer के लिए योग्यता एवं पात्रता मापदंड
आयु सीमा : आवेदक उम्मीदवार की उम्र एक जनवरी, 2023 को 18 से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में राज्य सरकार के नियमानुसार छूट देय होगी।
शैक्षणिक योग्यता
फार्मासिस्ट : आवेदक उम्मीदवार के पास फार्मेसी में डिप्लोमा यानी डी फार्मा, या डिग्री यानी बी फार्मा होनी चाहिए और उसे राजस्थान फार्मेसी काउंसिल में फार्मासिस्ट के रूप में पंजीकृत होना चाहिए।
नर्सिंग ऑफिसर : आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार को कक्षा 12वीं के बाद जीएनएम कोर्स क्वालिफाई होना चाहिए और उसे राजस्थान नर्सिंग काउंसिल में पंजीकृत भी होना चाहिए।