फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से काम करके ऊब गए हैं तो जाइए इस थीम पार्क में

Sat, 17 Oct 2020 04:29 PM IST
शुभांगी गुप्ता जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फेरिस व्हील
विज्ञापन

कोरोना महामारी की वजह से पूरी दुनिया प्रभावित हुई है। दुनियाभर में छोटी बड़ी कंपनियों ने वर्क फ्रॉम होम यानि घर से काम करने का चलन शुरू किया है। कुछ कंपनियों ने आजीवन घर से काम करने का विकल्प भी दिया है। घर से काम करते हुए लगभग आठ महीने होने जा रहे हैं। कई क्षेत्र में लोगों को दफ्तर या कारखाना भी जाना पड़ रहा है। लेकिन जो लोग अब तक घर से काम कर रहे थे वो इससे ऊबने भी लगे हैं।

विज्ञापन


ऐसी ही ऊब को कम करने के लिए जापान की एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को काफी मनोरंजन और रोचक विकल्प दिया है। दरअसल टोक्यो की एक कंपनी ने अपने कर्मियों के लिए एम्यूजमेंट पार्क से काम करने की सुविधा शुरू की है। टोक्यो के योमिइरलैंड थीम पार्क में आपको ऐसे लोग आसानी से दिख जाएंगे जो झूला झूलते हुए काम कर रहे होंगे।

इस पार्क में एक पूरे दिन रहने के लिए आपको प्रति व्यक्ति 18 डॉलर (1300 रुपये) चुकाने होते हैं। इतना ही नहीं पार्क ने अपना नाम बदलकर 'एम्यूजमेंट वर्केशन' भी रख लिया है। यहां इंटरनेट, वाईफाई की सुविधा भी है। यहां रुककर दिनभर काम करने वालों को थीम पार्क की ओर से दोपहर का खाना भी दिया जाता है। यहां आने वाले लोग फेरिस व्हील, हॉन्टेड हाउस, उद्यान, रोलर कोस्टर का आनंद लेते हुए काम करते हैं। हालांकि यहां आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को कोविड 19 से बचाव के सभी आवश्यक दिशा निर्देशों का पालन करना पड़ता है। यानी मास्क पहनकर और सामाजिक दूरी का पालन करते हुए अपने दफ्तर का काम करना।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें