फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FSSAI Recruitment: प्रशासनिक अधिकारी समेत 33 पदों पर भर्ती, दो लाख से अधिक मिलेगी सैलरी; इस दिन से करें आवेदन

Sun, 13 Apr 2025 05:52 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

FSSAI Recruitment 2025: भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने प्रशासनिक अधिकारी, डायरेक्टर, मैनेजर समेत कुल 33 पदों पर वैकेंसी निकाली है आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल 2025 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 30 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

FSSAI Recruitment 2025: अगर आप एक सरकारी संस्थान में काम करने का सपना देख रहे हैं, तो भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) की यह नई भर्ती आपके लिए सुनहरा अवसर हो सकती है। आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल 2025 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 30 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट fssai.gov.in पर जाना होगा।

FSSAI Recruitment 2025: रिक्त पदों का विवरण

एफएसएसएआई ने प्रशासनिक अधिकारी, डायरेक्टर, मैनेजर समेत कुल 33 पदों पर वैकेंसी निकाली है।
  • डायरेक्टर: 2 पद
  • ज्वाइंट डायरेक्टर: 3 पद
  • सीनियर मैनेजर: 2 पद
  • मैनेजर: 4 पद
  • असिस्टेंट डायरेक्टर: 1 पद
  • प्रशासनिक अधिकारी: 10 पद
  • सीनियर प्राइवेट सचिव: 4 पद
  • असिस्टेंट मैनेजर: 1 पद
  • असिस्टेंट: 6 पद
और भी पढ़ें:- सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! यूपीएससी ने 111 पदों पर निकाली भर्ती; जल्द करें आवेदन
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑफलाइन भेजना होगा आवेदन पत्र

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन ऑनलाइन तो किया जाएगा, लेकिन ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी, निर्धारित फॉर्मेट में नियोक्ता/कैडर नियंत्रण प्राधिकरण द्वारा प्रमाण पत्र और अन्य सहायक प्रमाण पत्र/दस्तावेजों के साथ 15 मई 2025 तक एफएसएसएआई मुख्यालय को भेजना अनिवार्य है।

पता:
सहायक निदेशक, भर्ती प्रकोष्ठ, एफएसएसएआई मुख्यालय, 312, तृतीय तल, एफडीए भवन, कोटला रोड, नई दिल्ली - 110002

पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)

डायरेक्टर पद के लिए आवेदन वही कर सकते हैं जो केंद्र या राज्य सरकार, विश्वविद्यालय, अनुसंधान संस्थान या सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में समान या समकक्ष पद पर कार्यरत हों और उनके पास पे लेवल-12 में कम से कम 5 वर्ष का अनुभव हो।

प्रशासन, वित्त, मानव संसाधन, या सतर्कता विभाग में कम से कम 15 साल का अनुभव होना चाहिए। इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को 1,23,100 रुपये से लेकर 2,15,900 रुपये तक सैलरी मिलेगी।

असिस्टेंट पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास संबंधित विभाग में 10 वर्ष का कार्यानुभव होना चाहिए या समान पद पर 3 वर्ष का अनुभव अनिवार्य है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें