आवेदन शुल्क
ईएसआईसी डीन पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को ₹500 का शुल्क देना होगा। जबकि SC/ST, दिव्यांग (PwD), विभागीय उम्मीदवारों और भूतपूर्व सैनिकों को किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा।
चयन प्रक्रिया
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। कोई लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ESIC की आधिकारिक वेबसाइट esic.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन पढ़ना चाहिए।
सैलरी विवरण
चयनित उम्मीदवारों को पे बैंड-4 के तहत ₹37,400 से ₹67,000 तक का वेतन प्रदान किया जाएगा, साथ ही ₹10,000 का ग्रेड पे भी दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, सभी पात्र उम्मीदवारों को नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंस (NPA) भी मिलेगा।
आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले esic.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “Recruitments” सेक्शन में जाएं।
- "Dean Recruitment 2025" लिंक पर क्लिक करें।
- निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और आवेदन फॉर्म भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट जरूर रखें।