RRB NTPC Answer Key 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती परीक्षा 2025 की उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया आज 6 जुलाई 2025 को समाप्त हो रही है। यदि किसी उम्मीदवार को लगता है कि किसी प्रश्न का उत्तर गलत है, तो वे आज रात 11:55 बजे तक rrbcdg.gov.in वेबसाइट पर जाकर अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
कैसे करें आपत्ति दर्ज?
उम्मीदवारों को सबसे पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर लॉग इन करना होगा। इसके बाद उन्हें उत्तर कुंजी सेक्शन में जाकर ‘आपत्ति दर्ज करने’ का विकल्प चुनना होगा। अपनी लॉगिन डिटेल्स (रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि) दर्ज करने के बाद, उस प्रश्न को चुनें जिस पर आपत्ति करनी है।
प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को ₹50 शुल्क देना होगा। इसके अलावा बैंक सेवा शुल्क भी जोड़ा जाएगा। यदि आपकी आपत्ति सही पाई जाती है, तो शुल्क में से बैंक चार्ज काटकर बाकी रकम वापस कर दी जाएगी।
आपत्तियों की जांच कैसे होगी?
सभी दर्ज आपत्तियों की समीक्षा विषय विशेषज्ञों के एक पैनल द्वारा की जाएगी। उनके मूल्यांकन के आधार पर ही फाइनल आंसर की जारी की जाएगी और अंततः रिजल्ट भी उसी के अनुसार तैयार किया जाएगा।
RRB NTPC 2025 Answer Key Objection: स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
- ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर "Answer Key" सेक्शन पर क्लिक करें।
- "NTPC 2025 उत्तर कुंजी आपत्ति लिंक" पर जाएं।
- लॉगिन डिटेल्स डालकर साइन इन करें।
- उस प्रश्न को चुनें जिस पर आपत्ति करनी है।
- शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी डिटेल्स अच्छी तरह जांच लें।