सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने इंश्योरेंस मेडिकल ऑफिसर के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह ईएसआईसी की आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
पदों की संख्या
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) इंश्योरेंस मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए कुल पदों की संख्या 1120 है। इनमें से 459 पद अनारक्षित हैं। वहीं, एससी वर्ग के लिए 158 पद, एसटी वर्ग के लिए 88 पद, पिछड़ा वर्ग के लिए 303 पद और ईडब्ल्यूएस 112 पद रखें गए हैं।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) इंश्योरेंस मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास एमबीबीएस की डिग्री होनी जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास रोटेटिंग इंटर्नशिप भी होनी चाहिए। ऐसे उम्मीदवार जो इंटर्नशिप पूरा नहीं कर पाएं हैं, वह भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, नियुक्ति से पहले उन्हें अपनी इंटर्नशिप पूरी करनी होगी। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) इंश्योरेंस मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। लिखित परीक्षा 200 अंकों की जबकि साक्षात्कार 50 अंकों को लिए होगा। इस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क जमा करने होंगे। वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क देने होंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।