ESIC Recruitment 2020: कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) मानेसर में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि आधिकारिक वेबसाइट पर वरिष्ठ रेजिडेंट, विशेषज्ञ और अन्य 18 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 28 जुलाई 2020 को निर्धारित वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए उपस्थित हो सकते हैं। पदों के लिए उम्मीदवारों को कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे बिना देरी किए आज ही पदों पर आवेदन कर सकते हैं। इंटरव्यू के लिए पता आगे दिया गया है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को विज्ञापन का लिंक और आवेदन का लिंक आगे इस खबर में मिल जाएगा। नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें।