पीजीआई लखनऊ में निकली हैं नौकरियां
पीजीआई लखनऊ में कई पदों के लिए नौकरी निकली हैं। यहां आठवीं और बारहवीं पास अभ्यर्थियों के लिए सरकारी नौकरियां निकली हैं। यहां कुल 800 से भी ज्यादा सरकारी नौकरियां निकली हैं। अभ्यर्थी इन नौकरियों में आवेदन से पहले अधिसूचना को विस्तार से जरूर पढ़ लें। इन पदों पर नौकरियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 जुलाई से ही शुरू हो चुकी है।
इसे भी पढ़ें-AIIMS: सीनियर के पदों पर भर्तियां, जानें कैसे होगा चयन
इन नौकरियों में आवेदन के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क जमा करना होगा। एससी व एसटी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये है।
अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यताएं और उम्र सीमा भी अलग-अलग है। इन नौकरियों में 21 साल से लेकर 40 साल तक उम्र मांगी गई है।पीजीआई लखनऊ में निकले पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए होगा।
राजस्थान लोक सेवा आयोग में नौकरियां
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर पदों पर 11 वैकेंसी निकाली हैं। इन पदों पर 10 अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in के जरिए इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास गणित / सांख्यिकी में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री चाहिए। इन नौकरियों के बारे में विस्तार से अधिसूचना जरूर देखें। इन नौकरियों के लिए उम्मीदवारों का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट में प्रदर्शन, एकेडमिक लेवल पर प्रदर्शन और इंटरव्यू के आधार पर होगा।