फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EIL Recruitment 2022: इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड में जूनियर ड्राफ्ट्समैन के पदों पर भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

Mon, 11 Apr 2022 11:29 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

EIL Recruitment 2022: इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड में जूनियर ड्राफ्ट्समैन ग्रेड-1 और 27 पद जूनियर ड्राफ्ट्समैन ग्रेड-2 भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 18 अप्रैल, 2022 से पहले तक अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

EIL Recruitment 2022: इंजीनियरिंग के क्षेत्र में नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल), दिल्ली में जूनियर ड्राफ्ट्समैन के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह engineersindia.com पर जाकर ऐसा कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आवेदन की पूरी प्रक्रिया हम यहां इस खबर में बताएंगे। 

विज्ञापन


EIL Recruitment 2022: इतने पदों पर होगी भर्तियां
इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 60 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इनमें से 33 पद जूनियर ड्राफ्ट्समैन ग्रेड-1 और 27 पद जूनियर ड्राफ्ट्समैन ग्रेड-2 के लिए हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक कर के डाउनलोड कर सकते हैं।

EIL Recruitment 2022: इस तारीख तक कर लें आवेदन 
इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड में जूनियर ड्राफ्ट्समैन ग्रेड-1 और 27 पद जूनियर ड्राफ्ट्समैन ग्रेड-2 भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 18 अप्रैल, 2022 से पहले तक अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं। आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर आने वाली तकनीकी समस्या से बचने के लिए आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें।  
विज्ञापन


EIL Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
अस भर्ती के लिए आवेदम करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों की आयु-सीमा अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन स्किल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।  

EIL Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) की आधिकारिक वेबसाइट engineersindia.com पर जाकर सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालम कर के अपना आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें