कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जा रही मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती 2021 में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। आयोग ने इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को एक नोटिस जारी करते हुए आवेदन की आखिरी तारीख से कुछ दिनों पहले ही इसके लिए अप्लाई कर देने की सलाह दी है। MTS भर्ती 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 22 मार्च 2022 से हुई थी और यह 30 अप्रैल 2022 को समाप्त हो जाएगी। वहीं, इस बार इस भर्ती में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल आयोग ने इस बार MTS के साथ केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) एवं केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) में हवलदार के 3603 पदों पर भी भर्ती निकाली है। अभ्यर्थी SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इस भर्ती का नोटिफिकेशन देख सकते हैं और इसके लिए आवेदन भी कर सकते हैं। अगर आप भी इस भर्ती में या SSC की अन्य किसी भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC Sarvottam Batch - Join Now की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।
आवेदन के लिए नहीं मिलेगा दूसरा मौका :
इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन की आखिरी तारीख से पहले ही इसके लिए अप्लाई कर देना चाहिए। दरअसल आयोग ने अपने नोटिस में यह भी बात कही है कि इसके लिए आवेदन की तारीख को किसी भी परिस्थिति में आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। इसलिए अगर आप एक बार इसमें आवेदन करने से चूक गए तो आपको आवेदन का दूसरा मौका नहीं मिलेगा। अभ्यर्थियों को आयोग की इस नोटिस को ध्यान में रखते हुए इस भर्ती के लिए जल्द से जल्द आवेदन कर देना चाहिए।
कब से शुरू होगी आवेदन में सुधार की प्रक्रिया :
इस भर्ती में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को यह सलाह दी जाती है कि वो एप्लीकेशन फॉर्म को ध्यान से भरें और उसमें कोई गलती ना करें। हालांकि, अगर आपने इस भर्ती के लिए आवेदन करते समय कोई जानकारी गलत भर दी है तो आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। दरअसल आयोग आवेदन की आखिरी तारीख के बाद अभ्यर्थियों को अपने आवेदन में सुधार के लिए कुछ मौके देगी। इस भर्ती के नोटिफिकेशन के मुताबिक, अगर किसी अभ्यर्थी ने अपने आवेदन में कोई गलती कर दी है तो वे 5 मई 2022 से 9 मई के बीच अपने आवेदन में सुधार कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को दो अवसर दिए जाएंगे तथा पहली बार अपने आवेदन में सुधार के लिए अभ्यर्थियों को 200 रुपये का शुल्क अदा करना होगा। वहीं, अगर अभ्यर्थी दूसरी बार अपने आवेदन में सुधार करते हैं तो उन्हें 500 रुपये का शुल्क अदा करना होगा।
सफलता के साथ करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। इन कोर्सेस से जुड़कर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता ऐप डाउनलोड करके भी इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की एवं बेहतर तैयारी कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।