Railway Apprentice Recruitment 2024: पूर्वी रेलवे ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आज से आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 सितंबर, 2024 है।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से विभिन्न डिवीजनों और कार्यशालाओं में फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, वेल्डर (गैस और इलेक्ट्रिक), इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रीशियन, पेंटर (जी), बढ़ई, रेफ्रिजरेटर और एसी मैकेनिक, मैकेनिक (डीजल), इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक और मैकेनिक (मोटर वाहन) के कुल 3115 रिक्त पदों को भरा जाएगा।