फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police Constable 2022: अक्सर इन मामूली वजहों से अभ्यर्थियों के हाथों से निकल जाती है काॅस्टेबल की पोस्ट, आप ना दोहराएं ये गलतियां

Sat, 19 Feb 2022 06:08 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जल्द ही 26हजार से अधिक आरक्षी पदों पर भर्ती का आयोजन किया जाना है। भर्ती बोर्ड के जरिए इसकी तैयारियां लगातार जारी हैं। अनुमान है मार्च अंत में नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन की शुरुआत की जा सकती है।  
 
विज्ञापन
UP Police Recruitment - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में करीब तीन से चार साल बाद पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्तियाँ हो रही हैं। इतने लंबे समय हो रही इन भर्ती में लाखों की संख्या में युवा अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा 10 फरवरी 2022 तक परीक्षा कराने वाली एजेंसियों से निविदाएं मांगकर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की बात कही गई है। निविदा नोटिस में पदों की संख्या का विवरण भी साझा किया गया है जिसके अनुसार भर्ती के अंतर्गत कुल 26,210 पद आरक्षी नागरिक पुलिस और 172 पद फायरमैन के भरे जाएंगे। हालांकि आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी या नोटिफिकेशन जारी किए जाने की सूचना प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों को यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी होगी। इसके अलावा अगर कोई उम्मीदवार यूपी पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा की घर बैठे तैयारी करना चाहता है तो उसे तुरंत सफलता डॉट कॉम के UP Police Constable Batch को ज्वॉइन कर लेना चाहिए। इस स्पेशल कोर्स बैच में अभ्यर्थियों को लाइव क्लासेस, मॉकटेस्ट के साथ ही दिल्ली के अनुभवी शिक्षकों के जरिए डिजाइन किए गए खास पीडीएफ स्टडी नोट्स के माध्यम से एग्जाम को क्रैक करने की पूरी तैयारी कराई जा रही है।  

 ये है महत्वपूर्ण जानकारी 

1. शैक्षणिक योग्यता - उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास हो अनिवार्य होता है।  

विज्ञापन

2. पुरुषों के लिए शारीरिक मानक
- सामान्य, ओबीसी, एससी वर्ग के उम्मीदवारों की लंबाई कम से कम 168 सेमी. होनी चाहिए। सीना बिना फुलाए कम से कम 79 सेमी. हो और फुलाकर कम से कम 84सेमी हो। एसटी वर्ग के उम्मीदवारों की लंबाई 160 सेमी. होनी चाहिए। सीना बिना फुलाए कम से कम 77 सेमी. हो और फुलाकर कम से कम 82 सेमी होनी चाहिए। 
3-महिलाओं के लिए शारीरिक नियम
-सामान्य, ओबीसी, एससी वर्ग के उम्मीदवारों की लंबाई कम से कम 152 सेमी. होनी चाहिए। - एसटी  वर्ग के उम्मीदवारों की लंबाई कम से कम 147 सेमी. होनी चाहिए।-वजन कम से कम 40 किलोग्राम हो। 
विज्ञापन

4. चयन- उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर होगा। पहले लिखित परीक्षा होगी जिसमें ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। 
5. मेरिट का आधार-
फाइनल मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर निकाली जाती है।  
5. क्या होगा साक्षात्कार-
इस भर्ती में कोई इंटरव्यू नहीं होगा।

परीक्षा प्रक्रिया 

आरक्षी भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 300 अंकों की लिखित परीक्षा देनी होगी। जिसमें सामान्य ज्ञान से 38, संख्यात्मक और मानसिक क्षमता से 38, मानसिक अभिरुचि,बुद्धिलब्धि एवं तारिक क्षमता से 37, सामान्य हिन्दी से 37 प्रश्न  हो सकते हैं। इन प्रश्नों की कुल संख्या 150 होगी। नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान लागू किया जा सकता है जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.5 अंक काटा जाएगा। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा। इसके अलावा और अधिक जानकारी के लिए भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए जाने का इंतजार करना होगा। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को शारीरिक मानक परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।

कैसे करें सरकारी नौकरी के एग्जाम की पक्की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें