Aryabhatta College Vacancy Detail इन पदों पर भर्ती
दिल्ली विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट कॉलेज में वाणिज्य विषय के लिए 07, कंप्यूटर विज्ञान के लिए 06, प्रर्यावरण के लिए 02, अंग्रेजी के लिए 01, हिंदी के लिए 01, इतिहास के लिए 03, गणित के लिए 02, व्यवसाय अर्थशास्त्र के लिए 05, मनोविज्ञान के लिए 08, प्रबंध अध्ययन के 05 पदों को मिलाकर कुल 40 पदों पर भर्ती की जा रही है।
आर्यभट्ट कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में कम से कम 55 फीसदी अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही जिन्होंने 19 सितंबर 1991 से पहले अपनी मास्टर डिग्री प्राप्त की है। उन्हें पीएचडी डिग्री में 5% की छूट (55% से 50% अंकों तक) प्रदान की जाएगी।
DU Recruitment Application Fee आवेदन शुल्क
अनारक्षित, ओबीसी और ईडब्लूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला आवेदकों के लिए कोई शुल्क नहीं हैं।
DU Recruitment Salary यह होगी सैलरी
असिस्टेंट प्रोफेसर का पे स्केल 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के अनुसार, पे मैट्रिक्स में एकेडमिक पे लेवल-10 (एंट्री पे 57700/-) और कई अन्य अलाउंस शामिल है।