महत्वपूर्ण तिथियां -
- आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 4 जून, 2021
- आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 10 जुलाई, 2021
आवेदन शुल्क - सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी को 100 रुपये बतौर आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं महिला, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और भूतपूर्व सैनिक के लिए आवेदन प्रक्रिया निशुल्क रखी गई है।
आयु सीमा - आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की अधिकतम उम्र 32 वर्ष होनी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता - किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में 45 फीसदी अंकों के साथ स्नातक करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया - आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इसमें जनरल अवेयरनेस, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, अर्थमेटिक और न्यूमेरिकल, हिंदी और कॉम्प्रिहेंशन से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे।
वेतन - चयनित आवेदकों को 9,300 रुपये से लेकर 34,800 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है।