कितना मिलेगा वेतन?
वेतनमान 19,900 रुपये से 1,51,100 रुपये प्रतिमाह निर्धारित है, जो वेतन स्तर-6 के अंतर्गत आता है। यह पद ग्रुप 'बी' श्रेणी में शामिल है, जिसमें केंद्र सरकार या राज्य सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार अन्य भत्ते भी देय होंगे।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले आप DSSSB की वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाएं।
- अब नई रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
- जिस पद के लिए आवेदन करना है, उसे चुनें।
- आवेदन फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- इसके बाद, आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अंत में फॉर्म सबमिट करके प्रिंटआउट निकाल लें।