असमिया भाषा और कंप्यूटर नॉलेज जरूरी
गुवाहाटी हाई कोर्ट की इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduate) होना आवश्यक है। इसके साथ ही उम्मीदवार को असम की आधिकारिक भाषा 'असमिया' का ज्ञान, कंप्यूटर से संबंधित 3 माह का प्रमाण-पत्र, और असम राज्य का वैध रोजगार पंजीकरण नंबर होना चाहिए। ये सभी योग्यताएं आवेदन के समय अनिवार्य रूप से होनी चाहिए।
आयु सीमा (Age Limit)
गुवाहाटी हाई कोर्ट की जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवार की आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जा सकती है।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन तीन चरणों में होगा। सबसे पहले रिटन टेस्ट, इसके बाद कंप्यूटर टेस्ट, और अंत में वाइवा वॉइस (साक्षात्कार) आयोजित किया जाएगा। सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
आवेदन शुल्क (Application Fee)
सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए निर्धारित किया गया है, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी (दिव्यांग) श्रेणी के उम्मीदवारों को 250 रुपए शुल्क देना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।