इतने पदों पर होगी भर्ती
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ओर से जारी की गई भर्ती के तहत रिक्त पदों की कुल संख्या 547 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों का चयन चयन टियर वन / टू टियर परीक्षा योजना और जहां कहीं लागू हो, स्किल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की उम्मीदवारों को 100 रुपये ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। महिला / अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / भूतपूर्व सैनिक श्रेणियों को छूट दी गई है। शैक्षणिक योग्यता संबंधित जानकारी के लिए इस नोटिफिकेशन को पढ़ें-
DSSSB Notification
DSSSB Recruitment: रिक्तियों का विवरण
- मैनेजर (अकाउंट्स)- 2
- उप प्रबंधक (लेखा) - 18
- जूनियर लेबर वेलफेयर इंस्पेक्टर- 7
- असिस्टेंट स्टोर कीपर- 5
- स्टोर अटेंडेंट- 6
- लेखाकार- 1
- टेलर मास्टर- 1
- प्रकाशन सहायक- 1
- प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी)- 364
- प्रशिक्षित स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी)- 142