DSSSB PGT Salary: सैलरी
इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को 47,600-1,51,100/- रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।
DSSSB PGT Registration Fees: आवेदन शुल्क
डीएसएसएसबी पीजीटी भर्ती 2025 के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। महिला उम्मीदवारों, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और भूतपूर्व सैनिक श्रेणियों के उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गई है।
DSSSB PGT 2025: आवेदन कैसे करें?
डीएसएसएसबी पीजीटी भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में की जा सकती है:
- सबसे पहले उम्मीदवारों को डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट (dsssb.delhi.gov.in) पर जाना होगा।
- होम पेज पर "DSSSB PGT Recruitment 2025" या "Apply Online" लिंक पर क्लिक करें।
- यदि आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं तो आपको पंजीकरण करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको एक यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा।
- लॉगिन करने के बाद, आवेदन पत्र भरें और सभी आवश्यक विवरण जैसे शैक्षिक योग्यता, व्यक्तिगत जानकारी, आदि सही तरीके से भरें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
- सभी जानकारी भरने और दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन पत्र सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंट आउट निकाल लें।