एडमिट कार्ड पर इन विवरणों का होगा उल्लेख
एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार का नाम, श्रेणी, जन्म तिथि, एडमिट कार्ड नंबर, पंजीकरण संख्या, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, परीक्षा तिथि और समय, परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा के लिए निर्देश आदि शामिल होंगे।
चयन प्रक्रिया
यह भर्ती अभियान कुल 1,507 नर्सिंग अधिकारी पदों को भरेगा। भर्ती कंप्यूटर आधारित परीक्षण में उनके प्रदर्शन के आधार पर होगी, जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न शामिल होंगे, जिसके बाद दस्तावेज सत्यापन होगा।