DSSSB Recruitment Tier-2 Exam पीईटी/ स्किल टेस्ट परीक्षा तिथि
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के द्वारा जूनियर क्लर्क के पद के लिए योग्य उम्मीदवारों की भर्ती करने के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) / कौशल परीक्षा 18 मई से 05 जून, 2022 तक आयोजित की जाएगी। जबकि व्यक्तिगत सहायक के पद के लिए परीक्षा 24 अप्रैल से 18 मई, 2022 तक आयोजित की जाएगी।
DSSSB Tier-2 Exam Admit Card डाउनलोड करने का आसान तरीका
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ओर से आयोजित की जाने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए अपने संबंधित एग्जाम हॉल टिकट यानी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यहां बताए गए सरल चरणों का अनुसरण करना चाहिए।
- सबसे पहले उम्मीदवार डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
- अब यहां होम पेज पर उस लिंक को खोजें, जिसमें "पोस्ट कोड 17/21 और 13/20 के लिए कौशल परीक्षण के लिए ई-प्रवेश पत्र लिंक" लिखा हो।
- इसके बाद 'टियर-2 पीईटी/ स्किल टेस्ट /ऑनलाइन एग्जाम' पढ़ने वाले विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपने वैध लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे कि टियर-1 परीक्षा के रोल नंबर, पोस्ट का चयन करें और विवरण करें।
- अब स्क्रीन पर एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा। सभी विवरणों को अच्छी तरह से जांचें और अपने डिवाइस पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
- परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए एडमिट कार्ड की एक हार्ड कॉपी प्रिंट आउट कर लें।