DSRVS Recruitment 2022: इन पदों पर होनी हैं भर्तियां
डिजिटल शिक्षा तथा रोजगार विकास संस्थान (DSRVS) में जारी की गई भर्ती के माध्यम से कंटेंट राइटर और ऑफिस असिस्टेंट के कुल 333 रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार इसे पढ़ सकते हैं। हालांकि, भर्ती में जारी की गई सीटों की संख्या में परिवर्तन भी हो सकता है।
1. कंटेंट राइटर के लिए पदों की संख्या- 236
2. ऑफिस असिस्टेंट के लिए पदों की संख्या- 97
DSRVS Recruitment 2022: योग्यता मानदंड
इस भर्ती में कंटेंट राइटर के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं की मार्कशीट और कंप्यूटर ज्ञान में डिप्लोमा का होना जरूरी है। वहीं, ऑफिस असिस्टेंट के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री और कंप्यूटर ज्ञान में डिप्लोमा का होना जरूरी है।
DSRVS Recruitment 2022: चयन प्रक्रिया
डिजिटल शिक्षा तथा रोजगार विकास संस्थान (DSRVS) भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस परीक्षा में 200 अंकों के 80 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की समय-सीमा 90 मिनट की होगी और इसमे बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में नकारात्मक अंकन भी होगा।
DSRVS Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन?
इच्छुक उम्मीदवार DSRVS की आधिकारिक वेबसाइट www.ideedonline.ac.in पर जाकर सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।