फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DRDO Recruitment 2022: डीआरडीओ में जेआरएफ के पदों पर भर्ती, सीधे इंटरव्यू से होगा चयन

Thu, 29 Sep 2022 11:18 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

DRDO Recruitment 2022: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन में जूनियर रिसर्च फेलो भर्ती के लिए साक्षात्कार का आयोजन 01 अक्तूबर, 2022 से लेकर 04 अक्तूबर, 2022 तक किया जाएगा।
विज्ञापन
DRDO Recruitment 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DRDO Recruitment 2022: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन/DRDO ने जूनियर रिसर्च फेलो/JRF के पदों पर योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती विभिन्न डिसीप्लीन के लिए है। बता दें कि इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन सीधे वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें तय तारीख और समय पर निर्धारित स्थान पर उपस्थित होना पड़ेगा। आइए जानते हैं इस भर्ती की पूरी डिटेल...
  •  
विज्ञापन

कब होंगे साक्षात्कार?
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन में जूनियर रिसर्च फेलो भर्ती के लिए साक्षात्कार का आयोजन 01 अक्तूबर, 2022 से लेकर 04 अक्तूबर, 2022 तक किया जाएगा। इस भर्ती में कुल 11 उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। साक्षात्कार का आयोजन टर्मिनल बैलिस्टिक रिसर्च लैब (TBRL), सेक्टर 30, चंडीगढ़ में सुबह 09 बजे से होगा। उम्मीदवार तय समय से वहां पहुंच जाएं।

जानें भर्ती का पूरा विवरण
  • केमिस्ट्री के लिए 3 पद- इसके लिए साक्षात्कार का आयोजन  01 अक्तूबर को किया जाएगा। उम्मीदवारों के पास में केमिस्ट्री में 1st डिविजन में स्नातकोत्तर और नेट की योग्यता होनी चाहिए। 
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए 4 पद-  इसके लिए साक्षात्कार का आयोजन 02 अक्तूबर को किया जाएगा। उम्मीदवारों के पास में वैध नेट/गेट योग्यता के साथ मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक डिग्री होनी चाहिए या स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर प्रथम श्रेणी में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में एमई/एमटेक होना चाहिए।
  • इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के लिए 01 पद- इसके लिए साक्षात्कार का आयोजन 03 अक्तूबर को किया जाएगा। उम्मीदवार के पास वैध नेट/गेट योग्यता के साथ प्रथम श्रेणी के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स / इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स / इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार / इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग में बीई या बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार के पास स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर प्रथम श्रेणी के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स / इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स / इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार / इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग में एमई / एमटेक भी हो सकता है।
  • फिजिक्स के लिए 3 पद- इसके लिए साक्षात्कार का आयोजन 04 अक्तूबर को किया जाएगा। उम्मीदवारों के पास में फिजिक्स में 1st डिविजन में स्नातकोत्तर और नेट की योग्यता होनी चाहिए। 
विज्ञापन

आयु-सीमा और स्टाइपेन
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा साक्षात्कार के दिन तक अधिकतन 28 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, अधिकतम आयु-सीमा में ओबीसी उम्मीदवारों को 03 वर्ष और एससी और एसटी उम्मीदवारों को 05 वर्ष की छूट दी गई है। चयनित उम्मीदवारों को 31,000 रुपये और एचआरए प्रतिमाह दिया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन शुरू में दो वर्षों के लिए किया जाएगा। वहीं, नियमानुसार अवधि बढ़ाई जा सकती है। हालांकि, यह 05 वर्ष से अधिक नहीं होगी। उम्मीदवारों को टीबीआरएल रेंज, रामगढ़ में काम करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें