फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DRDO CEPTAM परीक्षा के एडमिट कार्ड हुए जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

Sun, 15 Sep 2019 02:51 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

DRDO CEPTAM 2019 : डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन यानी डीआरडीओ ने सेंटर फॉर पर्सनल टेलेंट मैनेजमेंट टियर 1 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। आपको बता दें कि परीक्षा के प्रवेश पत्र डीआरडीओ की ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद हैं। उम्मीदवार ऑफिशल वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर परीक्षा एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। या नीचे दिए लिंक के माध्यम से भी चेक कर सकते हैं। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि टियर 1 परीक्षा ऑब्जेक्टिव-टाइप कंप्यूटर आधारित टेस्ट होगी। जो 28 सितंबर से 30 सितंबर 2019 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा 2 घंटे की होगी है। इस परीक्षा में कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।

डीआरडीओ ने हाल ही में 351 टेक्निशियन के पदों को भरने के लिए एक विज्ञापन जारी किया था। जिसके लिए सैकड़ों उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 जून को शुरू हुई थी और इसकी अंतिम तिथि 26 जून 2019 रखी गई थी।  उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को समय पर ही डाउनलोड करें वरना वे परीक्षा में नहीं बैठ सकेंगे। बता दें कि एडमिट कार्ड पर आवेदक नाम, परीक्षा केंद्र स्थान, समय आदि की जानकारी मौजूद है। उम्मीदवार आगे दी गर्ई लिंक से आपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

DRDO सीनियर टेक्नीशियन असिस्टेंट परीक्षा के प्रवेश पत्र को देखने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें।
  • सबसे पहले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.drdo.gov.in पर जाएं।
  • होम स्क्रीन में "डीआरडीओ भर्ती नोटिस बोर्ड" वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब उम्मीदवार प्रवेश पत्र भाग II वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • आपकी होम स्कीन पर मांगी गई जानकारी को दर्ज करें।
  • लॉगिन लिंक पर क्लिक करें।
  • आपका परीक्षा परिणाम अब आपकी होम स्क्रीन होगा।
  • उसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट परीक्षा के लिए सुरक्षित रखें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।   

ये भी पढ़ें- मेट्रो में हो रही हैं बंपर भर्तियां, अगर आयु है 46 वर्ष तब भी करें आवेदन


शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें